
गम्हरिया।


जिला राजद की एक बैठक स्थानीय घोड़ाबाबा मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन मजबूती समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों के अनुरुप सामाजिक न्याय की विचार धारा को सतह पर लाने के लिए गरीब, आदिवासी व पिछड़े लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील किया। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित काल्हान प्रभारी डीएन सिंह ने प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार, आगामी 17 मार्च को आयोजित राजभवन घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होने की अपील किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष द्वारा विजय कुमार प्रसाद को राजद प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर उन्हें शीघ्र कमेटी विस्तार करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर राजेश्वर पंडीत, देव प्रकाश देवता, अनिल कुमार, आरके अनिल, श्याम सुन्दर मालाकार, राजू यादव, रामा यादव, संतोष महतो, राजीव गुप्ता समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

