
सरायकेला।


आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड तीन की पार्षद पिंकी चैधरी द्वारा ग्रामीणों की सहमति के बाद प्रेमी युगल को गम्हरिया के शांति नगर स्थित शिव मंदिर में शादी कराई। बताया गया है कि राँची के तड़ामुरी निवासी सनातन स्वर्णकार के पुत्र झुला स्वर्णकार का विगत कई वर्षों से गम्हरिया के शांतिनगर निवासी शंकर गोराई की पुत्री निशा गोराई के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। किन्तु, उनकी शादी में जाति बाधा हो रही थी। तत्पश्चात् युवक व युवती द्वारा स्थानीय पार्षद को एक लिखित आवेदन देकर अपनी शादी कराने की गुहार लगाई। इसके बाद पार्षद द्वारा दोनों के परिजनों को बुलाकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में ग्रामीणों व युवक-युवती के परिजनों द्वारा उनकी शादी पर सहमति व्यक्त की गई। इसके बाद दोनों की स्थानीय शिव मंदिर में पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत शादी कराई गई। इस मौके पर उपस्थित युवक की माता गंगा देवी, निरंजन स्वर्णकार, आनन्द पाल, जय कुमार, रेखा देवी तथा युवती की माता देविका गोराई आशा गोराई, समाजसेवी बंकिम चैधरी समेत अन्य ग्रामीणों ने वर-वधु को आशीष दिया।

