
सरायकेला।


जिला के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शनिवार को राजनगर (केशरगढ़िया ग्राम), चौका (ग्राम- झबरी) एवं कपाली ओ0पी0 (ग्राम- डोबो) में छापामारी की गई और अवैध शराब बरामद किया गया एवं कई भट्टियों के साथ अवैध शराब बनाने वाली सामग्री को नष्ट किया गया। इस छापामारी में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक के अनुसार अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

