
सरायकेला।


जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गम्हरिया लाल बिल्डिंग चैक पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के 48वाँ जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ नेता फूलकांत झा के नेतृत्व में केक काटा गया तथा एक-दूसरे को केक खिलाकर गाँधी के लंबे उम्र की कामना की गई। साथ ही, आम लोगों के बीच केक व लड्डू वितरण किया गया। इस मौके पर इंटक जिलाध्यक्ष लालबाबु सरदार, लालटू महतो, प्रदीप बारिक, राजू रजक, अमूल्य महतो, राजेश पंडीत, लखी कुमारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

