
गम्हरिया।


कान्ड्रा मोड़ के समीप स्थित पानी टंकी के पीछे झाड़ी में गुरुवार को दोपही करीब बारह बजे अचानक आग लग जाने के कारण आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आग लगने की सुचना मिलते ही कान्ड्रा थाना के सअनि अनिल कुमार यादव, विधार्थी कुमार सदलबल वहाँ पहुँचे और इसकी जानकारी आधुनिक कंपनी के दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुँचे कंपनी की दमकल गाड़़ी द्वारा काफी मशक्कत के बाद उक्त आग पर काबू पाया गया। इसके बाद पुनः संध्या करीब चार बजे पुनः मोड़ के समीप ही एक झोपड़ी में भी आग लग गई जिसे लोगों द्वारा बुझाया गया। इस आगलगी में किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने की सूचना है।

