सरायकेला।
एकता विकास मंच का आज नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन हुआ।
पूर्व आयोजित कार्यक्रम के तहत एकता विकास मंच का आदिपुर नगर निगम कार्यालय पर सुबह 11:00 बजे से कार्यक्रम धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में कचरा को लेकर डंपिंग कराने के लिए वक्ताओं ने अपना विचार रखा। वक्ताओं द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए मांग किया गया कि कचरा का डंपिंग हर हाल में जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित जगह पर ही किया जाए ।कभी रेलवे के जमीन में तो कभी फॉरेस्ट के जमीन में फेंका जा रहा है। जहां कल भी फारेस्ट द्वारा छपरा में कचरा फेंकने वाले गाड़ी को रोका गया था ,जो प्रशासन के आदेश पर छोड़ा गया। एकता विकास मंच चिन्हित जगह को शीघ्र बाउंड्री कराते हुए कचरा डंपिंग की मांग करता है और जिला प्रशासन से हर हाल में सुनिश्चित करने की मांग करता है कि कचरा सही जगह पर ही डंपिंग हो। गंदगी को देखते हुए सभी जगहों पर एंटी लार्वा की छिड़काव डीडीटी का छिड़काव ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने की भी बात की। इसके लिए निर्धारित नगर निगम के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को एकता विकास मंच द्वारा ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग किया है कार्यक्रम की सभा की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। सभा का संचालन सुदर्शन सुदर्शन सिंह जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया तथा तथा धन्यवाद ज्ञापन एस के शर्मा द्वारा किया गया। मुख्य रुप से उपस्थित टी के सरकार विजय शंकर सिंह मंगल मंडल दीपू मिश्रा सुनील यादव संतोष कुमार मुन्ना प्रसाद अजीत कुमार सिंह बाबू ताती मुकेश कुमार श्रीवास्तव पंकज कुमार केन सिंह हरि ओम सिंह सुनैना देवी प्रमिला ठाकुर ललिता पांडे रूबी देवी मधु प्रसाद देवकुमारी देवी रिंकू देवी रामदुलारी देवी राजपति देवी आदि लोग उपस्थित थे


