
सरायकेला।


जिले के सरायकेला थाना परिसर में 1998 बैच के आई पी एस प्रवीण कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर उन्हें सरायकेला-खरसांवा पुलिस के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा ने बताया कि वे अत्यंत जिंदादिल तथा तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी थे। उनके निधन से सभी मर्माहत हैं। उन्होने कहा कि उनकी क्षति भऱपाई कर पाना सभंव नही है। उन्होने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असमय चला जाना झारखंड पुलिस के लिए नही बल्कि पूरे भारतीय पुलिस सेवा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुखदायी घड़ी मे सरायकेला पुलिस ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए एव इनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सहने की शक्ती के लिए प्राथना करती है। उन्होने कहा कि सरायकेला पुलिस उनके परिवार के साथ खड़ी है।

