Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » व्यंग :: लोकतान्त्रिक देश के बाबा गण।
Top Stories

व्यंग :: लोकतान्त्रिक देश के बाबा गण।

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 19, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

विक्रम आदित्य सिंह

नब्बे दशक के अंतिम वर्षों में पटना में एक बार बहुते पॉपुलर बाबा का समागम आयोजित किया गया था। खूब ठाठ कटी उनकी, राजकीय मेहमान थे मजे से खाये पीये , फुल एसी में बैठ कर ३ दिनी सत्संग संपन्न करवाया। कई लोगों ने अपने केश मुंडवा कर दीक्षाएं भी ली। शहर का गाँधी मैदान ठसाठस रहा, रेलमपेल मची, जिन्हे आसन नहीं मिली वो बल्लियों पर उछल उछल कर बाबा के दर्शन करना चाह रहे थे। किनका भला हुआ किनका नहीं ये तो शोध का विषय है परन्तु एक बात तो तय है, इस समागम से व्यापार बहुत हुआ। अगरबत्ती से लेकर किताबें, तस्वीरों से लेकर तावीज तक सब कुछ बिका। दर्शन पाने वाले लोग सिर्फ ये सोचकर खरीद रहे थे कि बाबा के समागम में आये हैं कुछ तो यादगारी ले ली जाय। मेरे मित्र के पिताजी नें आसक्तिवश टेबल घडी ली जो अलार्म – हरे कृष्ण हरे कृष्ण, हरे राम हरे राम बजाती थी। (वो मित्र अगर पढ़ रहे हों तो बुरा मत मानना यार लेकिन उसे अलार्म नहीं लोरी / भजन की श्रेणी में रखा जाना चाहिए था।)

अफ़सोस कि बाबा आज जेल में हैं। कहने का आशय ये है कि बाबागिरी का व्यापार से व्यापक सम्बन्ध है। जिधर बाबा विराजे नहीं – उधर धंधा शुरू। यही कारण रहा कि भारत बाबाओं का देश बन गया। किस तरह आस्था को दोहित करते हुए जेब टटोली जाय इसका प्रत्यक्ष मॉडल है बाबागिरी।

जिधर बाबागण उधर मुद्रा महारानी विराजने लगीं , भाई आस्था सिर्फ बाबाओं की क्यूँ रहे – राजनीतिज्ञों को ये नागवार गुजरा। हर गली मोहल्ले के मंदिरों को मठ मानते हुए मठाधीशों की नियुक्ति हुयी जिसका सीधा या उल्टा सम्बन्ध राजनीती से था ही। बाबा के आशीर्वाद की कीमत तय हो गयी। 501/- रुपये में भैया इतना ही आशीर्वाद मिलेगा। ज्यादा सान्निध्य चाहिए तो 5001/- रूपये में ऑनलाइन बुकिंग कराइये। बाल बच्चा ठीक से पैदा कराना है तो 25000/- दीजिये और 7 दिनों के शिविर में भाग लीजिये। चार्ल्स डार्विन और चार्ल्स बैबेज दुन्नू का थ्योरी फ़ैल। बाबा का थ्योरी पास – सफल हुआ तो नया चढ़ावा, नयी रेफेरेंस और गर असफल हुआ तो आपका दोष। आपने शायद शिविर में बेमन भाग लिया।

अक्सर ही बाबाओं के मंच पर राजनीतिज्ञ देखे जाते हैं। पक्ष वाले नेता सान्निध्य वाली फोटो लेते हैं और विपक्ष वाले नेता वैसी फोटू लेते हैं जिसे प्रचारित करके नाम ख़राब किया जा सके। बाबा और आश्रम सिर्फ इसलिए खुश कि फोटो / वीडियो टीवी पे तो आयी। फिर वही मार्केटिंग स्ट्रेटेजी, नयी मार्किट, नए चंदे के स्रोत। अब वाईस वर्सा सोचिये – चुनाव से पहले नेता गण अपने अपने बाबाओं से सेटिंग लगवाते हैं। हवन करते हैं, प्रसाद बंटवाते हैं; भगवान् का प्रसाद अलग और भौतिक प्रसाद अलग। पिछले विधान सभा चुनावों में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री के एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमे बाबा उनसे लिपट लिपट के शुभकामना दे रहे हैं।

भैया ये 360 डिग्री का दुष्चक्र है। हर कदम पे दोहन, मेहनत की कमाई कीजिये, बाबाओं को दीजिए, बाबा नेताजी को चुनाव लड़वाएंगे, नेताजी जीतकर आपपर अत्याचार करेंगे और फिर आप बाबा की शरण में जायेंगे। जब पढ़े लिखे लोगों का यह हाल है तो अनुमान लगाइये आम भोली भाली जनता का क्या होता होगा? बुखार लगने पर अब भी यकीन है कि लोकल मंदिर का बाबा विभूति लगा के बुखार छुड़ा देगा। वाह रे आस्था। पेरासिटामोल कम्पनी को तो शर्म से बंद हो जाना चाहिए।

कल परसों एक फ़ोन आया था दिल्ली के नम्बर से। बता रहे थे कि मेरी शनि की महादशा ख़राब है। सिर्फ दो पत्थर और एक रुद्राक्ष देकर मेरा जीवन सुधारने वाले थे। मैंने कहा कि शनि शत्रु नहीं मित्र है और फ़ोन काट दिया। सोचिये पहले नयी नौकरी के लिए फ़ोन आते थे आज आपकी आस्था को खरीदकर माल बेचना चाहते हैं।

धन्य हैं हमारे मठ और धन्य हैं हमारे राजनीतिज्ञ मठाधीश। पब्लिक है न सब जानती है फिर भी बकलोल बनी रहती है। कृपया बक्श दीजिये हमें, तभी हम आपकी इज़्ज़त कर पाएंगे।
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:02 जून 2026 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

June 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने दिए पेयजल और स्वच्छता योजनाओं को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश

June 2, 2026

DEOGHAR NEWS: श्रावणी मेला 2026 को लेकर झारखंड सरकार मुस्तैद, VIP दर्शन पर रहेगी पूर्ण रोक

June 2, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.