
– ए0एस0पी0 आनंद जोसेफ तिग्गा के सड़क हादसे में मौत की घटना को अभी 24 घण्टे भी नहीं हुए थे की नक्सल अभियान में जाने के दौरान बरवाडीह एसडीपीओ मंगल सिंह जमुदा एक सड़क हादसे में बाल बाल बच गए । बरवाडीह अपने निवास से नक्सल अभियान में जाने के दौरान थाना से महज 2 किलोमीटर की दुरी पर स्थित भगत सिंह चौक पर पास एक जेसीबी ने उनकी स्कोर्पियो में आ कर टकरर मार दी जिसे उनका स्कोर्पियो पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया इस दुर्घटना में एसडीपीओ व उनके बॉडीगार्ड ने ऐन मौके पर समझदारी दिखाते हुए अपनी जान बचा लिए वही इस दौरान सब को हल्की चोट आई है उधर घटना के बाद जेसीबी चालक फरार हो गया



