Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » रांची-नीति आयोग द्वारा पिछड़े जिलों के विकास के पायदान पर हजारीबाग जिले को मिला 21वां रैंक एवं राज्य में प्रथम स्थान
Top Stories

रांची-नीति आयोग द्वारा पिछड़े जिलों के विकास के पायदान पर हजारीबाग जिले को मिला 21वां रैंक एवं राज्य में प्रथम स्थान

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 31, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची।
मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि नीति आयोग द्वारा पिछड़े जिलों के रूप में चिन्हित जिलों के सर्वाधिक पिछड़े पंचायतों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना है। उन्हें कनेक्टीविटी देनी है। साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाओं से भी लैस करना है, अन्यथा ऐसे गांव या पंचायत विकास की दौड़ में पीछे ही रह जाएंगे। उन्होंने पदाधिकारियों को निदेश किया कि पिछड़े जिलों के समेकित विकास के लिए नीति आयोग द्वारा तय किए गए मानकों के अनुसार तय समय सीमा के भीतर निर्धारित उद्देश्यों की प्राप्ति होनी चाहिए। हर माह ही नहीं बल्कि हर सप्ताह मॉनिटरिंग करते हुए ऐसे गैप की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर लम्बित रहे कार्यों को पूरा करना संबंधित पदाधिकारियों का समेकित दायित्व है। मुख्यमंत्री श्री दास आज हजारीबाग परिसदन में वरीय पदाधिकारियों के साथ नीति आयोग के द्वारा पिछड़े जिलों के विकास कार्यों के कार्यान्वयन की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने नीति आयोग द्वारा पिछड़े जिलों के विकास के पायदान पर हजारीबाग जिले को 21वां रैंक मिलने पर उपायुक्त एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि हजारीबाग जिला को राज्य में प्रथम स्थान मिला है, लेकिन इसे पूरे देश में प्रथम दस रैंकिंग में लाना है। इससे आमजनों को तो लाभ होगा ही साथ ही टीम भावना से काम करने वाले पदाधिकारियों/कर्मचारियों को भी अपने जीवन और सेवा का सार्थकता का अहसास होगा।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य को विकास के मूल की संज्ञा देते हुए कहा कि मानव संसाधन की कमी के कारण यदि स्कूलों में पढ़ाई या अस्पतालों में इलाज में दिक्कत हो रही हो तो तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सेवानिवृत सरकारी कर्मियों,चिकित्सक अथवा पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं का चयन कर उनकी सेवा संविदा के आधार पर ली जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं के कौशल विकास एवं सहज अवागमन की सुविधा प्राथमिकता के तौर पर उपलब्ध कराए जाने पर पिछड़े पंचायत या गांव को विकास की मुख्य धारा में लाने में काफी सहुलियत होगी।
श्री दास ने ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता, स्वच्छ भारत मिशन एवं ग्रामीण विद्युतीकरण की योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए लम्बित अथवा विलम्बित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निदेश दिया । उन्होंने कहा कि नीति आयोग के द्वारा निर्धारित मापदण्डों का शत प्रतिशत अनुपालन करें।
केन्द्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद श्री जयंत सिन्हा ने कहा कि अक्षयपात्र फाउंडेशन के द्वारा एक लाख स्कूली बच्चों के लिए मिड्डे मील की योजना हजारीबाग में शीघ्र शुरू की जाएगी। इस हेतु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का किचेन स्थापित किया जा रहा है। तैयार मिड् डे मील को जल्द ही संबंधित विद्यालयों में पहुंचाया जाना है। जिले के स्कूली छात्रों के लिए यह एक बहुत बड़ी सौगात होगी। श्री सिन्हा ने शांतिपूर्ण रामनवमी एवं हजारीबाग जिले को नीति आयोग द्वारा झारखण्ड में प्रथम रैंकिंग दिए जाने पर अधिकारियों की टीम को बधाई दी।
इस अवसर पर उपायुक्त हजारीबाग श्री रवि शंकर शुक्ला, डीआईजी बोकारो रेंज श्री प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अनीश गुप्ता, सदर एसडीएम श्री आदित्य रंजन सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकरीगण उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Ranchi NEWS :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डी. बी. सुंदरारामम ने की शिष्टाचार भेंट

August 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सोनारी में दो महीने से गैस रिसाव, दहशत में लोग

August 24, 2026

NEW DELHI NEWS:खनिज सुरक्षा से तय होगी देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.