
रांची। राजधानी में लालपुर थाने क्षेत्र के लालपुर चौक के पास एक धान लदे ट्रक (CG 04JB 6105) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान एक ऑटो को चपेट में लेते हुए ट्रैफिक पोस्ट पर जबरदस्त टक्कर मारा। इसके बाद पलट गया। ऑटो में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को रिम्स में भर्ती कराया। इसमें से एक मनोज की मौत हो गई। दो का ईलाज चल रहा है। घटना छह मार्च की अहले सुबह चार बजे की बताई जा रही हैा दुर्घटना होने के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। इसमें खलासी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद उसमें रखी धान की बोरिया सड़क पर बिखर गई। इससे सुबह में आन-जाने में लोगों को परेशानी हुई।



