
रांची ।झारखंड विधानसभा ने आज बहुमत से प्रस्ताव पारित चार एमएलए शशिभूषण सामद, पौलुस सुरीन, अमित महतो व इरफान अंसारी को 31 मार्च, 2017 तक के लिए सस्पैंड कर दिया गया है. इस अवधि में वे वेतन, भत्ता सहित सभी सुविधाओं से वंचित रहेंगे. उन्हें शीतकालीन सत्र में सदन में हंगामा करने के कारण विधानसभा की सदाचार समिति की अनुशंसा के आधार पर सस्पैंड किया गया है.इन विधायकों ने 23 नवंबर, 2016 को सदन में हंगामा किया था.
इस संबंध में झारखंड विधानसभा की सदाचार एवं विधायक निधि अनुश्रवण समिति के सभापति सत्येंद्रनाथ तिवारी के नाम से एक बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि 23 नवंबर, 2016 को कई सदस्यों ने अमर्यादित आचारण, असंसदीय भाषा का प्रयोग एवं विधानसभा अध्यक्ष पर स्प्रे का छिड़काव किया था.
निलंबित होने वाले विधायकों का ब्यौरा
शशिभूषण सामद : चक्रधरपुर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं.
पैलुस सुरीन : तोरपा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं.
अमित महतो : सिल्ली से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं.
इरफान अंसारी : जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक हैं.
