
राँची
कोतवाली थाना इलाके के अलग-अलग इलाकों में छापामारी कर छिनतई गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया यह गिरोह 19 जून को एक व्यापारी के साथ एक लाख रुपया छिनतई कर फरार हो गए थे और यह अपराधी नकली पिस्तौल का भय दिखाकर लोगों से लूटपाट और छिनतई किया करते थे। पुलिस ने शक के आधार पर एक अपराधी को गिरफ्तार किया जिसने सभी अपराधियों का पता और नाम बता दिया ,तब पुलिस ने बाकी को गिरफ्तार किया है पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है पुलिस के अनुसार यह छिनतई गिरोह के सदस्य कई घटना को अंजाम दे चुके हैं इनके पास से छिनतई किए हुए ₹40 हजार भी बरामद हुए हैं।



