
बोकारो ।34-गोमिया विधानसभा उप चुनाव, 2018 की मतगणना को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में बी.एस.एल प्लस टू हाई स्कूल, सेक्टर-1/बी, बोकारो में सम्पन्न कराया गया।पोस्टल बैलेट सहित 19 राउण्ड की मतगणना में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी श्रीमती बबीता देवी को 1341 मतों से विजय घोषित किया गया। उन्होनें अपने नजदीकी उम्मीदवार आजसू के डाॅ. लम्बोदर महतो को हराया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी श्रीमती बबीता देवी को कुल 60552 मत प्राप्त हुए। वहीं आजसू के प्रत्याशी डाॅ. लम्बोदर महतो को 59211 मत प्राप्त हुआ।


गोमिया विधान सभा उप चुनाव, 2018 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री माधवलाल सिंह को 42038 मत प्राप्त हुए वहीं 3851 मत प्राप्त कर नोटा चैथे स्थान पर रहा। इसके अलावा निखिल सोरेन 1996, हेमलाल महतो को 1423, उमेश कुमार महतो को 1385, गौतम तिवारी को 886, धनंजय कुमार प्रजापति को 637, देवनारायण मुर्मू को 594, जुली देवी को 436, टेकोचंद महतो को 398, मो0 सुल्तान को 314, खुदीराम महतो को 279 मत प्राप्त हुए। पोस्टल बैलेट के रूप में 07 मत प्राप्त हुए जिसमें 04 मत आजसू, 01 मत झामुमो तथा 01 मत बीजेपी को प्राप्त हुआ। वही 01 मत अवैध घोषित कर दिया गया
गोमिया विधानसभा उप चुनाव, 2018 में मतों की गणना हेतु 20 टेबल बनाये गए थे, जिसमें 60 मतगणना कर्मियों को मतगणना हेतु लगाया गया था। निर्वाची पदाधिकारी के टेबल पर सामान्य प्रेक्षक श्री अनुराग पाण्डेय, उप विकास आयुक्त श्री रविरंजन मिश्रा, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेमरंजन, निदेशक डीपीएलआर श्री एस.एन. उपाध्याय, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य सहायक निर्वाची पदाधिकारी लगे रहे।
मतगणना पूर्वाहन 08ः00 बजे प्रारम्भ कर दिया गया था तथा अपराहन 03ः00 बजे पूर्ण हो गया। इस दौरान उपायुक्त -सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिक एस सम्पूर्ण मतगणना कार्य पर अपनी नजर बनाये रखे तथा शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना का कार्य सम्पन्न कराया। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निदेशानुसार ब्रजगृह तक किसी भी कर्मियों को मोबाईल ले जाने की अनुमति नही दी गई।
अनुमंडल पदाधिकारी -सह- निर्वाची पदाधिकारी श्री प्रेमरंजन के द्वारा राउण्ड वार अभियर्थियों को मिले मतो की संख्या की जानकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से दी जा रही थी साथ ही बड़े साईज की एलईडी स्क्रीन पर मतों की संख्या भी प्रदर्शित की जा रही थीे।
मतगणना के दौरान अपर समाहत्र्ता श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सतीश चन्द्रा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री निरज कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री महिप कुमार सिंह, जिला भूमि सुधार उप समाहत्र्ता श्री जेम्स सुरीन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विकाश कुमार हेम्ब्रम, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर रजतमणी बाखला, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुश्री पूनम मिंज, पुलिस उपाधीक्षक नगर श्री अजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

