
संवाददाता, जामताड़ा,1 फरवरी


झारखण्ड की राजनीती में प्रयोग न हो ऐसा कैसे हो सकता है। वर्तमान में भाजपा और कांग्रेस के साठ गांठ की चर्चा चरम पर है। जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी के भाजपा में जाने की चर्चा पूरा जोर पकड़ रहा है। अटकलों का बाजार यह है कांग्रेस के विधायक अपने तीन अन्य साथी के साथ भाजपा में सोमवार को शामिल होंगे।
इन अतलो के बाद जामताड़ा का राजनितिक पारा बढ़ने लगा है। िजफान के भाजपा में आने से पार्टी का एक धरा जहाँ खुश है वही कइयों की नींद उड़ गई है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री तरुण कुमार गुप्ता ने इरफ़ान अंसारी के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा की अगर इरफ़ान रघुवर सरकार की मजबूती और स्थायी सरकार के लिए भाजपा में आते है तो उनका दमदार स्वागत किया जायेगा। उन्हें चाहिए की मरती हुई कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम ले।

