
जमशेदपुर। आई टी सेक्टर की जानी-मानी कम्पनी आई टी साईन्ट ने कल बारह मार्च को आर0 वी0 एस0 काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलाॅजी, जमशेदपुर में कैम्पस सेलेक्शन किया। आई टी साईन्ट अमेरिका की एक बड़ी आउट सोर्सींग कम्पनी है। यह कम्पनी सिस्टम इंटीग्रेरशन, इ आर पी फंक्सनैलीटी इक्सटेंसन, बिजनेस डाटा, मीडल वेयर फंक्सनैलीटी आदि के क्षेत्र में विशिष्टता स्थापित करती है। इसका मुख्यालय यू एस ए के फ्रीमोंट कैलिफोरनिया में है। भारत में इसका आॅफिस नोएडा एवं जमशेदपुर में है। आई टी साईन्ट द्वारा आर वी एस काॅलेज में आयोजित एक दिवसीय कैम्पस ड्राइव में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें कम्प्यूटर साईंस, इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड काॅम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रीकल एण्ड इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग एवं मेटलर्जीकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। चयन की प्रक्रिया तीन राउन्ड में हुई। पहले राउन्ड में सभी 170 प्रतिभागियों को आॅन लाईन टेस्ट देना पड़ा। पहले राउन्ड के बाद 125 प्रतिभागियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया। दूसरे राउन्ड के बाद 28 प्रतिभागियों को एच आर राउंड के साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया। अंतिम तीसरे एवं अंतिम राउंड के साक्षात्कार के बाद 15 प्रतिभागियों का चयन कंपनी ने किया। चयनित प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं- शिल्पी टिग्गा, जफर हुसैन, अनंग बारल, निकिता शर्मा कम्प्यूटर साईंस से मनीषा लकड़ा, विशाल शर्मा, सुशील कुमार इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड काॅम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से कुमारी प्रिया दास, सदफ माहवीन, विकास कुमार, राकेश मंडल इलेक्ट्रीकल एण्ड इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग से तारिक अनवर, सन्नी मजुमदार, कृष्णाकांत मेकैनिकल इंजीनियरिंग से एवं विद्या महंती मेटलर्जीकल इजीनियरिंग से। आई टी साईन्ट जैसी बड़ी कम्पनी में 15 छात्र-छात्राओं के चयन पर आर वी एस काॅलेज के कोषाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न सिंह ने संतोष व्यक्त किया एवं चयनित प्रतिभागियों को बधाई दी। संस्थान के निदेशक प्रो0 (डाॅ0) एम0 पी0 सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के संयुक्त प्रयास का फल है। यह आयोजन संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग के प्रभारी डाॅ0 विक्रम शर्मा, काॅडिनेटर प्रो0 सादिक नईम, प्रो0 अभ्रदीप गागुली, प्रो0 अतुल कुमार, प्रो0 कुमार सुमन सौरभ, प्रो0 हरिश कुमार प्रो0 अभिलाश घोष, सहायक देवजीत साधू एवं रानी मुर्मू के सहयोग से संभव हुआ। टेªनिंग प्लेसमेंट के विभागध्यक्ष डाॅ0 विक्रम शर्मा ने बताया कि मार्च माह में ही रामकृष्णा फोर्जिंग एवं विप्रो भी आने वाली है।



