
जमशेदपुर।


मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति के द्वारा होल्डिंग टैक्स बढाया जाने के विरोध में MNAC कार्यलय में झारखंड मुक्ती मोर्चा के द्वारा प्रदर्शन किया गया।इस दौरान सरकार के विरोध मे नारे भी लगे गए । प्रर्दशन के उपरांत मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि विभाग के द्वारा बिना सोचे समझे मनमानी ढंग से होल्डिंग टैक्स के बढा दिया। इससे यहां की जनता को अतिरिक्त बोझ पड़ जाएगा। इसलिए इस होल्डिंग टैक्स की बढी हुई राशी को वापस लिया जाए। ताकि जनता राहत की सांस ले सके।
इस सबंध झारखंड मुक्ती मोर्चा के वरीय नेता शेख बदरुद्दीन ने बताया कि मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति के नागर विकास विभाग के आदेश मे होल्डिंग टैक्स में बढा दिया गया है। यह राशि थोड़ी बहुत नही बल्कि बहुत ज्यादा बढा दिया गया। जिससे यहां के जनता पर अतिरीक्त बोझ बढेगा। उन्होने कहा कि सुविधा देने के नाम पर मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति विभाग काफी पीछे है। किसी भी मामले की शिकायत की जाएगी।तो उस पर कार्रवाई होना तो दुर की बात है। उन्होने कहा जे एम एम होल्डिगं टैक्स का विरोध करता है। इसलिए मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति इस मामले को सज्ञान मे लेते हुए होल्डिंग टैक्स की बढी हुई दर को वापस लिया जाए।

