
जमशेदपुर।


जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के भूतिया पंचायत के घाघरा गाँव में हाथीयों के झूंड ने गरमा धान के सफल को नष्ट किया। झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी दौरा किया और हरसभंव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
इस सबंध मे स्थानिय ग्रामीणो ने बताया कि बिती रात बहरागोड़ा प्रखंड के भूतिया पंचायत के घाघरा गाँव मे हाथियो के झुंड पहुंचा। और करीब 60 एकड़ भूमी मे फैले गरमा घान के फसल का नुकसान पहुंचा दिया। इससे ग्रामीणो का काफी नुकसान हुआ है।
वही घटना की सुचना पर बहरागोड़ा प्रखंड के भूतिया पंचायत के घाघरा गाँव पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानन्द गोस्वामी ने बताया कि उन्हे फोन पर आज सुबह ग्रामीणो ने जानकारी दी हा कि बिती रात हाथियो का झुंड आकर उनके फसल को नुकसान किया है। उसी सुचना पर मै गांव पहुंच कर सारे वस्तुस्थिती की जानकारी ली। और हर सभंव मदद करने का अश्वासन दिया। उन्होने कहा कि इसके लिए हमने विभाग के अधिकारीयो से भी बातचीत कर गांव आने को कहा है और फसल के क्षतिपुर्ति का आकलन कर ग्रामीणो को उचित मुआवजा भुगतान करे। एक एका हाथियो का झुड गांव के आस पास आने से ग्रामीणो काफी डरे हुए है। इसलिए वे ग्रामीणो को टार्च के साथ साथ पटाखे दे। ताकि वे पटाखे फोड़ कर हाथियो को भागा सके और बाकी फसल के साथ अपनी जान माल की रक्षा कर सके।

