
जमशेदपुर। सुबह 7 बजे पूर्वी सिंहभूम जिले के वरिष्ट कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता गण सैकड़ों की संख्या में साकची स्थित रुसी मोदी पार्क के समीप जुटे उसके बाद सामूहिक रूप से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के आवास 12 न. सर्किट हाउस पहुंचे । दो घंटे के बाद प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात किया फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया । कांग्रेसजनों ने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया ।


प्रदेश अध्यक्ष से मिलने के उपरांत कांग्रेसजनों की रुसी मोदी पार्क में बैठक हुई जिसमे हाल के दिनों में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर गरीब दुकानदारों को उजाड़ा गया उनकी रोजी रोटी छिनी गई उनके परिवार और बाल बच्चे भुखमरी के कगार पर आ गएँ हैं । दुकानदारों को जल्द से जल्द दूसरा विकल्प देकर उन्हें फिर से बसाने की मांग उठी ।
यूपीए सरकार द्वारा लाये गए स्ट्रीट वेंडर बिल के तहत वेंडिंग जोन बनाकर उजाड़े गए गरीब दुकानदारों को फिर से बसाने की मांग उठी ।
कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उजाड़े गए दुकानदारों के परिवारों के घर घर जाकर उनको मदद पहुँचाने का निर्णय लिए ।

