
जमशेदपुर।स्वदेशी मेला के छठा दिन मेले में प्रतियोगिता, संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम से भरा रहा।
प्रतियोगिता में जहां ” रोजगार और विकास का मॉडल स्वदेशी ” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 45प्रतिभागियों नें भाग लिया।
संगोष्ठी के तहत “पर्यावरण पहल” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता श्री मनोज कुमार सिंह, ने कहा कि हमें पर्यावरण की रक्षा के लिये सामूहिक प्रयास करने होंगे। हमारे छोटे छोटे पहल कारगर साबीत हो सकते हैं। उन्होने जल को लेकर भी चिंता व्यक्त किया और कहा कि हम जल नहीं बचाये तो हमारा हाल भी कैप्टाउन वाली हाल हो जायेगी। जहां पानी केवल 22 अप्रैल तक का हीं बचा है। हमें पर्यावरण की रक्षा अपने लिए करना होगा न कि दूसरे के लिए।
सांस्कृतिक संध्या के तहत आज गौतम गोप के द्वारा नाटक का मंचन किया गया। साथ हीं सुबीर मजुमदार के द्वारा जादू का खेल दिखाया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में, प्रवीण सिंह, रामानंद जी, संजीत प्रमाणिक, रौशन सिंह, शोभा श्रीवास्तव, गुरुप्रीत सिंह, सत्यनारायण मिश्र, संजना, संतोष आदि कार्यकर्ता सक्रिय र



