
जेएनएसी के हेल्पलाइन पर भी भेज सकते हैं ख़राब लाइट का फोटो
जमशेदपुर। जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र में यदि आपकी गली में स्ट्रीट लाइट ढंग से काम नहीं कर रही है तो सेवा प्रदाता कम्पनी ईईएसएल के टोल फ्री नंबर 18001803580 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। नागरिक स्ट्रीट लाइट सम्बन्धी अपनी शिकायत उक्त कम्पनी के स्थानीय प्रतिनिधि राजीव कुमार के मोबाईल 8210676852 पर भी दर्ज करा सकते हैं, उक्त दोनों ही मामले में नागरिकों को अपना नाम पता के साथ स्ट्रीट लाइट के पोल पर अंकित पोल संख्या भी बतानी होगी। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि यदि नागरिक इस कम्पनी की सेवाओं से फिर भी संतुष्ट न हों तो इसकी शिकायत ख़राब पोल की फोटो के साथ सुझाव या शिकायत युक्त सन्देश जेएनएसी के व्हाट्सएप हेल्पलाइन 7635094335 पर जरूर भेजें ताकि कम्पनी के विरुद्ध कार्रवई की जा सके।

