
जमशेदपुर।


स्कूल को बंद कर दुसरे स्कूलो मे विलय करने के मामले में अब बच्चे भी कुद पड़े है।इसी क्रम में आज पोटका के कोवाली थानाअन्तर्गत टाटा- ओडिसा जानेवाली मार्ग को स्कूली बच्चो ने अभिभावको के साथ मिलकर जाम कर दिया।और स्कूल आए दो शिक्षको को स्कूल में बंद कर ताला लगा दिया था। इस दौरान कई गाड़ियो की दोनो ओर से लाईन लग जाने के कारण जाम की स्थिती उत्पन्न हो गई। बाद में स्थानिय प्रशासन के द्वारा इस मामले मे सहयोग करने का आश्वसन के बाद सड़क जाम कर रहे बच्चे सड़क से हटे।
जानकारी अनुसार कोवाली थाना गंगाडीह पंचायत स्थित मघुवासई उत्कमिक प्राथमिक विधालय का विलय दारुसाई स्थित उत्कमिक प्राथमिक विधालय कर दिय़ा गया था।इसके ग्रामीण नाराज हो गए थे। इसी नाराजगी में आज ग्रामीणो मे हल्दीपोखर से 3 किलोमीटर दूर मघुवासाई के पास टाटा—ओड़िसा मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणो की एक मांग थी कि स्कूल को विलय करने से रोका जाए।
इस सबंध में ग्रामीणो ने बताया कि सरकार एक सोची समझी साजिश के तहत स्कूलो को बंद कर रही है। उन्होने कहा कि हमारे पुरखो ने वर्षो पूर्व इस गांव के बच्चे की बेहत्तर भविष्य को देखते हुए यहां पर अपनी जमीन देकर स्कूल का निर्माण करवाया था।लेकिन बिना किसी ग्रामीणो की राय लिए स्कूल को बंद कर देना कहा तक न्याय संगत है।

