
जमशेदपुर।


सांसद विधुत वरण महतो ने आज केंद्रीय रेल मन्त्री पीयूष गोयल से मुलाकात की एवम लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख रेलवे सम्बन्धी माँगो पर विस्तृत चर्चा की |सर्वप्रथम उन्होंने पुरूषोत्तम एक्सप्रेस के जयपुर तक विस्तार पर चर्चा की |रेल मंत्री ने इस पर कहा की यह मांग लम्बे समय से की जा रही हैं इसलिए वे इसपर निश्चित रूप से गंभीरता पूर्वक विचार कर जल्द ही निर्णय लेंगे |
इसके बाद सांसद ने टाटा से बक्सर तक सीधी रेल सेवा बहाल करने की बात करते हुए कहा इसके अभाव में बड़ी संख्या में यात्रीओ को कठिनाइओं का सामना करना पड़ रहा है |इसी तरह सांसद ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि बिहार विभिन्न क्षेत्रों के लोग भारी संख्या में जमशेदपुर एवम इसके आस पास के क्षेत्रों में वास करते हैं इसलिए टाटा से भागलपुर ,टाटा से जयनगर ,टाटा से कटिहार के लिए ट्रेनों की अत्यधिक जरुरत है |रेलमंत्री एक एक कर सभी मांगो का अध्ययन कर उसपर निर्णय करने का आश्वासन सांसद को दिया |
अन्य मांगों में सांसद ने उत्कल एक्सप्रेस का राखा माइंस में ठहराव ,रांची हावड़ा इंटरसिटी को टाटा होकर प्रतिदिन करने ,रांची टाटा मेमू का विस्तार चाकुलिआ या घाटशिला तक करने ,टाटा से अहमदाबाद सीधी ट्रेन सेवा ,टाटा से पटना के लिये प्रीमियम ट्रेन सेवा की जरुरत बताई |
उल्लेखनीय है कि पिछली मुलाकात में रेलमंत्री ने सांसद से कहा था कि इसी सत्र में वे विस्तार से वार्ता करेंगे उसी के अनुरूप यह मुलाकात एवम चर्चा हुई |सांसद ने रेलमंत्री से अपनी मुलकात को काफी सार्थक बताया और उम्मीद जाहिर किया कि इसका सकारात्मक परिणाम जल्द ही देखने को मिलेगा |

