
गांव के छोटे- छोटे गरीब बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा देगा मित्र


गांव की शिक्षित महिला को मित्र ने बनाया सदस्य ,महिला ही बच्चों को देंगी शिक्षा
जमशेदपुर ।
सामाजिक संस्था मित्र हेल्दी ह्युमेनिटी ने जुगसलाई विद्यानसभा के सनातनपुर गांव में छोटे- छोटे व गरीब बच्चों के बीच शिक्षा का विकास करने के उदेश्य से गांव में छोटे स्तर पर पाठशाला शुभारंभ किया है. इसमें गांव के छोटे- छोटे बच्चों को शिक्षा प्रदान की जायेगी. इन छोटे बच्चों को पढ़ाने के लिए गांव की ही एक महिला का चयन भी मित्र संस्था के सदस्यों ने की है. रविवार को सनातनपुर गांव जा कर मित्र संस्था के सदस्यों ने गांव के सभी परिवार के लोगों ने उनके बच्चों के साथ बुलाये. उनके बीच शिक्षा के महत्व को बताया गया. उसके बाद पाठशाला का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर गांव के सभी बच्चों के बीच स्लेट,चॉक और कापी का वितरण किया गया. साथ ही संस्था के सदस्यों के द्वारा बच्चों को लिखना – पढ़ना भी सिखाया गया. वहीं पाठशाला के लिए एक ब्लैक बोर्ड भी बच्चों को पढ़ाने वाली शिक्षिका को प्रदान किया गया.
संस्था की सचिव स्मिता कुमारी ने बताया कि इस गांव के लोग ज्यादातर मजदूरी का काम करते है. ऐसे में उनके छोटे – छोटे बच्चे दिन भर खेलते रहते है. उनके शिक्षा को लेकर कोई गंभीर नहीं है. इस कारण से मित्र ने छोटे- छोटे गरीब बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने के लिए यह पहल की है. सचिव स्मिता ने बताया कि वर्तमान में मित्र की इस पाठशाला को गांव के पेड़ के नीचे ही चलायी जा रही है, लेकिन बहुत जल्द गांव में मित्र की ओर से पाठशाला का निर्माण भी किया जायेगा. ताकि ये बच्चे एक जगह रहकर अच्छे तरीके से पढ़ाई कर सकें और देश की तरक्की में अपनी भागीदारी निभा सकें. उन्होंने बताया कि मित्र संस्था साथ ही बच्चों के लिए कई तरह की गतिविधियां करायेगी, ताकि इन बच्चों में पढ़ाई को लेकर रूझान बना रहे. इस मौके पर मित्र संस्था के मो. इफ्तेखार, प्रभात कुमार, राकेश कुमार, गौरव खंडेलवाल,सीएच भार्गव, पूजा सिन्हा सहित कई सदस्य मौजूद थे.

