
जमशेदपुर। शनिवार को साकची गुरुद्वारा बस्ती जोन सी में जमशेदपुर अक्षेस की तरफ से नागरिक चौपाल का आयोजन किया गया। उक्त चौपाल में नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह के निदेश पर विभाग के अGवर सचिव श्री राहुल कुमार सम्मिलित हुए। बस्ती वासियों ने नागरिक सुविधाओं से जुडी समस्याओं और मांगों को श्री राहुल कुमार तथा विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के समक्ष रखा। एक घंटे से अधिक चले नागरिक प्रशासनिक संवाद में प्रमुखता से दो बातें सामने आयीं, बस्ती से गुजरने वाले टिस्को नाला की साफ सफाई तथा गलियों में पेवर्स ब्लॉक। श्री राहुल कुमार ने बस्ती वासियों को विस्वास दिलाया कि बस्ती वासियो की सभी उचित मांगों को क्रियान्वित करवाने हेतु टाटा स्टील और जेएनएसी को जल्द ही समुचित विभगीय दिशा निर्देश दिया जायेगा। मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री गुरुदेव श्री राजा, समाजसेवी जयदेव चौधरी, सिटी मैनेजर रंजन पांडेय,सिटी मैनेजर सोनल सिंह, स्वच्छता पर्यवेक्षक शांतनु घोष आदि के अलावा स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

