
जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से संचालित विधिक सहायता केंद्र उतरी सर्जमदा पंचायत की ओर गुरुवार को कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया मौके पर मौजूद पीएलवी गलोरिया पूर्ती ने उपस्थित बस्ती वासियों को घरेलू हिंसा हिंसा, बाल विवाह ,डायन प्रथा , बाल श्रम आदि कई तरह के कानूनों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने डालसा के कार्यक्रम व सरकार द्वारा चलायी जा रही अन्य योजनाओ के बारे मे भी बताया। साथ ही किसी भी तरह के समस्या होने पर उसके समाधान के लिये डालसा कार्यालय एवम स्थानीय लीगल एड क्लीनिक मे सम्पर्क करने को कहा। कार्यक्रम को पंचायत की मुखिया सुमि कराई, उप मुखिया पाणो सोरेन ने भी सम्बोधित किया।मौके पर पीएलवी जयंत नंदी, रविंदर सिंह वार्ड सदस्य कुशुम होरो, चन्दना दास,सिमा अधिकारी आदि मौजूद

