
जमशेदपुर।


सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, मुख्यमंत्री कन्या दान योजना और मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के संदर्भ में जानकारी देने के लिए नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम उत्तर बागबेड़ा, पश्चिम बागबेड़ा और किताडीह में सम्पन्न हुआ।जागरूकता अभियान के दूसरे दिन सरजमदा, हलुदबनी और करनडीह में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया।इस दौरान ग्रामीणों के बीच पम्पलेट का वितरण भी किया गया। योजना के संबंध में उपस्थित जन समुदाय की सभी समस्याओं का निवारण इस दौरान किया गया. लोगों का फीडबैक प्राप्त किया गया. साथ ही जो लोग योजना से लाभान्वित होना चाहते हैं उनकी सूची भी इस अवसर पर तैयार की गई. दया इस कार्यक्रम के दौरान तैयार की गई. नुक्कड़ नाटक कलाधाम के निदेशक गौतम गोप के नेतृत्व में प्रदर्शित किया गया।शुरू सरदार, अंकित गोप,प्रीति गुप्ता, आकाश गुप्ता, सोमलाल, बीरबल और आशीष कलाकार नाटक में शामिल हुआ।

