
जमशेदपुर।


पूर्वी सिहभुम जिला के घाटशिला अनुमंडल के चाकुलिया थाना क्षेत्र स्थित मोराबंदी गांव में 11वर्षीय सबर बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की घटना के वक्त बच्ची घर में अकेली थ।उसके पिता काम पर बाहर गए हुए थे। वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फऱार हो गया है। वही दुष्कर्म की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और पीडिता को चाकुलिया पीएचसी ले कर गई। उस बच्ची का प्राथमिक इलाज के बाद उसे जमशेदपुर एमजीएम रेफर किया जा रहा है।वही उस बच्ची को लेकर देर शाम एम जी एम अस्पताल पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा है।
आरोपी की पहचान उसी गांव के सुनील हेम्ब्रन उर्फ छबल के रुप में की गई है। फिलहाल वह व्यक्त फरार है।बच्ची की मां का देहांत पहले ही हो चुका है और घटना के वक्त पिता बाहर काम पर गए थे।बच्ची के साथ आरोपी ने हसुआ के बल पर धमकाकर न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसके साथ मारपीट भी की।
वही घटना की पृष्ठि घाटशिला के एस डी पी ओ राजेन्द्र दुबे ने भी की है। उन्होने कहा कि इस मामले मे सुनील हेम्ब्रन उर्फ छबल के खिलाफ चाकुलिया थाना में मामला दर्ज कर दिया गया है।और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापामारी की जा रही है।

