
जमशेदपुर ।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 15वॉ जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन 27 मई को कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिला अध्यक्ष बिजय खां के अध्यक्षता में आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार जी विशिष्ट अतिथि के रूप मे केशव महतो कमलेश, अशोक चौधरी, दुलाल भुइयॉ, रामाश्रय प्रसाद उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डॉ अजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कांग्रेसजन बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें। सभी कांग्रेसजन पूरे अनुशासन में रहें। कोई भी कांग्रेस नेता वाटस्एेप, फेसबुक, अखबार मे कांग्रेस को नुकसान देने वाला वयान को न दें, यह संगठन के लिए नुकसान दे हो रहा है। किसी प्रकार की बात या शिकायत यदि ही तो प्रभारी या मुझसे कहे अन्यथा अनुशासन भंग माना जाएगा और कार्यवाही अनुशासन समिति करेगी। कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ट व विभाग प्रखण्ड कमिटी, थाना क्षेत्रीय कमिटी का गठन हर हाल में कर लें। हर मोर्चे पर पार्टी को मजबूत बना कर भाजपा के जनविरोधी नीति को परास्त करें।
केशव महतो कमलेश जोनल कोअॉडिनेटर ने कहा कि जिला कांग्रेस कमिटी ने बहुत अच्छी तरह से कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की है, जो तरीफ के काबिल है। प्रस्ताव में गरीबों का विकास, नौजवानों को नौकरी, महंगाई पर काबू करने जैसे कार्यक्रम को जोड़कर चलें। तभी कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। हरहाल में 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत का लक्ष्य बना कर ही कार्य करें।अध्यक्षीय भाषण में बिजय खां ने कहा कि सर्वसम्मति से पारित सभी विषयों पर जिला कांग्रेस कमिटी कार्य करेगी। कार्यकारिणी बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया।
प्रथम प्रस्ताव जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, दुसरा प्रस्ताव मंजीत आनंद, तीसरा प्रस्ताव एल बी सिंह, चौथा प्रस्ताव शफी अहमद खान एवं पॉचवॉ प्रस्ताव के के शुक्ला ने सदस्यों के बीच चर्चा हेतु रखा, जिसके समर्थन में सदस्यों ने अपना विचार रखते हुए सर्व सम्मति से पारित किया।
कार्यक्रम में उपेन्द्र शर्मा (मुन्ना शर्मा), एन एस यु आई अध्यक्ष रोज तिर्की, राकेश साहू को राष्ट्रीय सचिव युथ इंटक बनने पर अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पी एन झा, एल बी सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, लड्डू पाण्डेय, अपर्णा गुहा, योगन्द्र यादव, सुरेन्द्र कुमार, संजय प्रसाद अधिवक्ता, अंसार खान, अशोक सिंह, राज किशोर प्रसाद, संजय घोष, ऊषा सिंह, मंजीत आनंद, भगवान शर्मा, एस डी सिंह, एल बी सिंह, राजीव मिश्रा, अमरजीत नाथ मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम को दुलाल भुइयॉ पूर्व मंत्री झारखंड सरकार, रामाश्रय प्रसाद, आनन्द बिहारी दुबे, गोपाल प्रसाद, खगेन चन्द महतो, अवशेष सिंह, राज किशोर यादव, ऊषा यादव, दुखनी माई सरदार, परितोष सिंह, मृत्युंजय महतो, सोमेन मंडल, मदन सिंह, मनोज सिंह, मनोज उपाध्याय, अखिलेश यादव, रियाजुद्दीन खान, गुरदीप सिंह, परविंदर सिंह, संजीव रंजन, सुरेन्द्र शर्मा, अजय कुमार सिंह सेवादल, रंजीत राम, लालबाबू, तापस महापात्रा, पवन कुमार बबलू, सोमवारी सोरेन, संजय घोष, देविका सिंह, आनन्द मय पात्रा, अरुण यादव, रेयाज खान, सुबोध सिंह सरदार, धर्मेन्द्र प्रसाद, राम दरस चौधरी, अरविंद साहू, राहुल गोस्वामी, राजा सिंह, तपन मंडल, संजय कुमार नायक, बसंत टोपनो, सनत कुमार भोल, समीर दास, गोपाल महतो, आशीष सिंह चंदेल, गीता सिंह, बबलू नौशाद, मुन्ना मिश्रा, उपेन्द्र नाथ वर्मा, अभिजीत सिंह, नरेश गौरा, सरत महतो, विपिन कुमार ठाकुर, पिंटु दास, लक्ष्मण बाग, सुशीला पांडेय, मनोज आनंद, अधिवक्ता अवध बिहारी मंडल, पुनम कुमारी, देवाशीष पात्रा, कृष्णाजी प्रसाद, भरत सिंह, विनोद जयसवाल, शेरू खान, निधि कुमारी, आशिष नामता, अमर कुमार मिश्रा, अशोक यादव, ऋषि मिश्रा, किशन लाल महतो, सोनाराम नाग, जय प्रकाश शर्मा, अरुण सिंह, प्रमोद तिवारी, अनन्त लाल, सुकुमार दत्तो, रंजीत सिंह, गोविन्द महाली, नवीन चन्द सिंह, दिगम्बर महतो, सुरेन्द्र सिंह, प्रमोद मिश्रा, गोपाल यादव, परविंदर सैनी, अनुपम सिन्हा, मिथिलेश कुमार, पावन कुमार तिवारी, प्रशांत चौधरी, गणेश शंकर विधार्थी, संतोष पाल, निलेश कुमार, ब्रजेन भकत, सौरभ चटर्जी, चंदन पांडेय, विजय गुप्ता, बलदेव भुइयॉ, इमरान आलम, राजेन्द्र राव, जयराम हॉसदा, सौभिक डे, दिपक दण्डपात, राहुल तिवारी, हरिराम टुडू, राम स्वरूप यादव, देव शरण सिंह, रीता गुप्ता सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी
” 15वॉ जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक “
============================== ==
बैठक के विषय वस्तु :
——————-
1. स्वागत : सभी अतिथि एवं सदस्यों का
2. अध्यक्षता : बिजय खां, जिला अध्यक्ष
3. मुख्य अतिथि : डॉ अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष
4. विशिष्ट अतिथि : श्री अशोक चौधरी, जोनल कोऑडिनेटर
5. विशिष्ट अतिथि : श्री केशव महतो कमलेश, जोनल कोऑडिनेटर
6. विशिष्ट अतिथि : डॉ अजय शाहदेव जिला प्रभारी
प्रस्ताव एवं चर्चा के विषय :
————————
1. विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत प्रत्येक दस बूथों पर प्रदेश या जिला स्तर के वरीय नेता को प्रत्येक बूथ पर पॉंच पॉंच सदस्यों का चयन करने के कार्य को संपादित करेंगे, जो बूथ क्षेत्र के प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी, थाना क्षेत्रीय कमिटी, प्रखण्ड प्रभारी के सहयोग से सम्पन्न करेंगे। बूथवार चयनित सदस्यों का बूथ प्रबंधन सम्मेलन के माध्यम से सत्यापन के कार्यों को सम्पन्न करायेंगे, जिस विषय का प्रस्ताव आप सदस्यों के समक्ष चर्चा हेतु रखे जा रहे है।
2. सभी 18 प्रखण्ड एवं सभी थाना क्षेत्रीय कमिटी के
A. प्रवक्ता,
B. मिडिया प्रभारी,
C. सोशल मीडिया प्रभारी
का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में आयोजित किए जाने का प्रस्ताव आप सभी सदस्यों के समक्ष चर्चा हेतु रखे जा रहे है।
3. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से तीन संभावित कांग्रेस पार्टी के नेतृत्वकर्ता के रूप में जिला व्दारा निर्धारित कार्यक्रम को संपादित करेंगे। कार्यक्रम का व्यय भी नेतृत्वकर्ता को ही वहन करना है।
4. जिला कांग्रेस कमिटी के अन्तर्गत प्रखण्ड कमिटी, थाना क्षेत्रीय कमिटी, पंचायत कमिटी, मुहल्ला कमिटी, बूथ कमिटी का शेष कार्यों को अविलंब सम्पन्न कर प्रभारी के माध्यम से जिला कमिटी को कागजात सहित समर्पित करने का प्रस्ताव आप सदस्यों के बीच रखा जा रहा है।
5. जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी जिला कमिटी के कोष में संगठनात्मक कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु अनुदान स्वरूप प्रतिमाह एक सौ रुपए जमा करायेंगे।

