

जमशेदपुर।
जिला पुलिस ने शहर के अलग अलग स्थानो से वाहन चैंकिग के दौरान करीब 6 लाख रुपये बरामद हुआ है। हालाकि नोट जिनके पास से बरामद हुए है उनका दावा है कि वह इस रकम को अपने मजदुरो के पैमेट के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनो पकड़े गए लोगो को पुछताछ के बाद छोड़ दिया है। और पुरी जानकारी आयकर विभाग को दे दी है।
इस सर्दभ में एस एस पी अनुप टी मैथ्यु ने बताया कि सोमवार के शाम को मानगो बस स्टैण्ड के पास दो व्यक्ति को करीब तीन लाख रुपये नगद के साथ पकडा गया था। पकडे जाने पर उस व्यक्ति ने पुलिस को पुछताछ मे बताया था कि वह उस रुपये को वह अपने लेबर पैमेट के लिए ले जा रहा है। उसी प्रकार आज मानगो के गोलचक्कर के पास एक गाड़ी से चैंकिग के दौरान एक कार से करीब तीन लाख बरामद हुआ था। उसने भी पुलिस को बताया था कि वह उस रकम को मजदुरो के पैमेंट के लिए ले जा रहे है। पुलिस ने दोनो व्यक्ति से सारी जानकारी लेने के बादा सभी को छोड़ दिया है। और आयकर विभाग को इस बात की जानकारी दे दी है।

