
जमशेदपुर।


मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित शंकोसाई के रोड नबंर मे बुधवार की सुबह एक युवक की करंट लग जाने से मौत हो गई । मृतक अपने घऱ मे बिजली का काम कर रहा था उसी वक्त उसे करंट लग गया । उसे आनन फानन स्थानिय लोग उठाकर एम जी एम अस्पताल ले गए । जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस सबंध में स्थानिय लोगो ने बताया कि मृतक मुकेश धरा अपने घर मे बिजली का काम कर रहा था। उसी वक्त उसे करंट का झटका लगा। वह जमीन पर गिर पड़ा। जमीन मे गिरने के बाद मुकेश के परिजनो स्थानिय लोगो की मदद से उठाकर एम जी एम अस्पताल लाय़ा। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वही पुलिस एम जी एम अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।

