
जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से संचालित बागबेड़ा पंचायत विधिक सहायता केंद्र की ओर से आज शंकरपुर में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया मौके पर मौजूद मुख्य रूप से पीएलवी कपिलदेव ठाकुर ने उपस्थित बस्ती वासियों को घरेलू हिंसा हिंसा, सड़क दुर्घटना , चाईल्ड ट्रैफिकिन्ग , बाल विवाह ,डायन प्रथा , बाल श्रम आदि कई तरह के कानूनों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। पीएलवी ग्लोरिया पूर्ती ने डालसा के कार्यक्रम व सरकार द्वारा चलायी जा रही अन्य योजनाओ के बारे मे भी बताया। साथ ही किसी भी तरह के समस्या होने पर उसके समाधान के लिये डालसा कार्यालय एवम स्थानीय लीगल एड क्लीनिक मे सम्पर्क करने को कहा। कार्यक्रम को सामाजिक कार्यकर्ता रामप्रवेश सिंह ने भी संबोधित किया।मौके पर पीएलवी जयंत नंदी, सीमा कुमारी, ग्लोरिया पूर्ति, रविंदर सिंह बबलू महतो, जितेंद्र महतो, सुशील नायक पानो सोरेन, धरमु सुंडी आदि मौजूद थे.



