
जमशेदपुर। वैश्य समाज की एकजुटता को लेकर समाज के गणमान्य लोगों द्धारा एक विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित की। मानगो डिमना रोड़ स्थित माही मैरेज हाॅल में परिवार मिलन समारोह एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबोध प्रसाद एवं मंच संचालन आकाश साह ने किया। मौके पर अतिथि के रूप में शंभू चैधरी, मोहन लाल अग्रवाल मंजु साह, राकेश साहू, शंकर पोद्दार, प्रभाकर साहू एवं दीपक गुप्ता शामिल थे। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि देश में 25 करोड़ की आबादी वाला वैश्य समाज राजनीति में किसी को भी जीरो से हीरो बनाने की क्षमता रखता है। व्यापार में अग्रणी वैश्य समाज अपनी सुरक्षा चाहता है, तो उसे एकजुट होकर राजनीति में अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी। क्योंकि वैश्य समाज में एकता न होने के कारण राजनीति दल उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। वैश्य समाज कोे राजनीतिक दल से उपर उठकर अपने समाज के हित के बारे में पहले सोचना चाहिए। हमारी सोच अलग अलग दल की हो सकती है, लेकिन जिस तरह पहले परिवार होता है तब समाज उसी तरह पहले अपना वैश्य समाज होना चाहिए फिर राजनीति। उन्होंने आगे कहा कि वैश्य समाज में भी ठेला चलाकर और कपड़ा सिलकर पेट भरने वाले लोग हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, विजय गुप्ता, डा.शिवकेश साहू, मनोज गुप्ता, अजय गुप्ता, उतम प्रसाद, विकास सहानी एंव संतोष भगत आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



