
भोजपुर नदी घाट को जेएनएसी बनायेगा आदर्श छट घाट
जमशेदपुर। चैती छठ और राम नवमी की पूर्व तैयारियों के जायजा के क्रम में जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने मंगलवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। साफ सफाई, पहुंच-पथ की सुगमता, प्रकाश व्यवस्था आदि का जायजा लेने के साथ साथ पर्व को लेकर पारम्परिक व्यवस्थाओं और अपेक्षाओं के बारे में स्थानीय लोगों से आवश्यक फीडबैक भी लिया। कमियों को दूर करने हेतु संबंधित कर्मियों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। बताया कि चैती छठ के अवसर पर जेएनएसी द्वारा बारीडीह के भोजपुर घाट को आदर्श छट घाट के रूप में प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बीते कार्तिक माह के छठ पर्व के दौरान जेएनएसी ने बाबूडीह के बाराघाट को आदर्श घाट के रूप में पेश किया था।आज दोमुहानी, मानगो स्वर्णरेखा घाट, बाबूडीह घाट, सूर्य मंदिर घाट ,भोजपुर घाट आदि का निरीक्षण किया।

