
जमशेदपुर। मानगो के सुंदरगार्डेन कॉलोनी स्थित रूपम अपार्टमेंट के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । रविवार को कॉलोनी परिसर मे संवाददाता सम्मेलन कर बिल्डर के द्वारा उन्हे कैसे ठगा गया इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।


इस सबंध मे स्थानिय निवासियोंने बताया कि कि बुद्ध विहार कंस्ट्रक्शन के संचालक अनिल कुमार अकेला द्वारा कॉलोनी में फ्लैट और डुप्लेक्स का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। इसमें लगभग 150 से उपर फ्लैट और डुप्लेक्स का निर्माण हुआ। जिसमें सभी लोगों से करोड़ो रूपये लिए और कंस्ट्रक्शन का कार्य अधूरा छोड़कर चले गए। कारण चाहे जो भी हो लोगों का पैसा चला गया और लोग प्रशासन से गुहार लगाते रहे। लेकिन हुआ कुछ नहीं। किसी तरह रूपम यूनिट के कुछ लोग आपस में मिलकर और आपस में कुछ राशि इक्कठा करके फ्लैट का कार्य प्रारंभ कराया और उसे रहने लायक बनाकर गुजर-बसर करने लगे। अभी भी यहां रहने वाले अपने-अपने फ्लैट का निर्माण करा रहे हैं। इस अपार्टमेंट के लिए तीस से अधिक सदस्यों ने बैंक का लोन भी क्लीयर कर दिया है। इसके बावजूद रजिस्ट्री नहीं हो रही है। सभी को आशंका है कि जमीन मालिक और बिल्डर की मिली भगत से फ्लैटवासियों की रजिस्ट्री नहीं हो रही है। अपार्टमेंट के अजय कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान उक्त बिल्डर द्वारा एक नए बिल्डर को अपनी जमीन बेच दी है। वहां भी कंस्ट्रक्शन का कार्य चालू कर दिया। लोगों को आशंका है वर्तमान में बन रहे फ्लैट निर्माण का भी वहीं हाल होगा, जो आज हमलोगों का है। उन्होंने कहा कि बुद्ध कंस्ट्रक्शन ने उनके साथ किया गया एक भी वादा पूरा नहंी किया। न तो कॉमन रूम बना और न ही पार्क। उपर से खाली स्थान पर दूसरे बिल्डर द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

