Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-रिटायर्ड मेज़र जनरल सोमनाथ झा साइकिल से पहुँचे शहर, समाधान ने किया
Uncategorized

जमशेदपुर-रिटायर्ड मेज़र जनरल सोमनाथ झा साइकिल से पहुँचे शहर, समाधान ने किया

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 29, 2016No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।
जीवन का अधिकतर हिस्सा देश को अर्पित कर चुके रिटायर्ड मेजर जनरल सोमनाथ झा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के अपने अनूठे अभियान में गुरुवार दोपहर जमशेदपुर पहुँचें। विगत 19 अक्टूबर से प्रारंभ हुई उनकी साइकिल यात्रा जमशेदपुर पहुँची । यहाँ वे दो दिन रुककर आगे की यात्रा की तैयारियां करेंगे । उनकी यह यात्रा सन 1947 से अबतक शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने और आमजनों के बीच देशप्रेम का संदेश देने के उद्देश्य से बीते 19अक्टूबर को अंबाला से प्रारंभ हुई है । साइकिल यात्रा के दौरान उनके संग उनकी पत्नी लेखिका चित्रा झा भी देश भ्रमण पर निकली हैं । वे उनके पीछे कार में बैठी यात्रा के दौरान खाने-रहने और फर्स्ट एड इत्यादि सुविधाओं की व्यवस्था संभालतीं हैं । गुरुवार को शहर पहुँचे रिटायर्ड मेजर जनरल सोमनाथ झा ने बताया कि इस अभियान में वे देशभर में 12000किलोमीटर की दूरी तय करेंगे । वे हर एक शहीद को नमन करते हुए उनके सम्मान में दो किलोमीटर की साइकिल यात्रा करेंगे जिसमें प्रतिदिन 75 किमी. की सड़क यात्रा तय करनी है। बताया कि शहीदों के सम्मान में और देशभर में राष्ट्रीयता का संदेश देते हुए वे विगत 30सितम्बर से सेवानिवृत्त होने के पश्चात आज इस इस अभियान के 72वें दिन तक लगभग 3600किमी. की यात्रा तय कर चुके हैं । अबतक 13 राज्यों का भ्रमण साइकिल से कर चुके हैं ।
उन्होंने अंबाला छावनी के वार हीरोज़ मेमोरियल स्मारक से अभियान की शुरुआत की थी जो देश के सभी 29 राज्यों के भ्रमण के पश्चात दिल्ली के अमर जवान ज्योति पहुंचकर समाप्त होगी ।

देशभक्ति का संदेश लिए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के क्रम में जब गुरुवार दोपहर वे जमशेदपुर पहुँचे तो सर्वप्रथम डिमना चौक पर टीएसपीडीएल प्रबंधन ,पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं एजिस कॉल सेंटर के प्रतिनिधियों समेत आमजनों द्वारा मेजर झा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया । इस दौरान बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया । स्वागत के पश्चात श्री झा की साइकिल यात्रा उपायुक्त कार्यालय की ओर बढ़ी जिस क्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के महामंत्री वरुण कुमार की अगुआई में पूर्व सैनिकों ने रैलिबद्ध होकर बाइक से उनका साथ दिया । जिन राहों से काफ़िला गुज़रा ,वह वंदेमातरम और माँ भारती के जयकारे से गुंजायमान रहा । इसके पश्चात सेवानिवृत्त मेजर सोमनाथ झा का अभिनंदन ‘समाधान’ संस्था की ओर से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया गया । मौके पर समाधान के संरक्षक दिनेश कुमार की अगुआई में संस्था के प्रतिनिधियों ने उनका एवं उनकी पत्नी श्रीमती चित्रा झा का अभिनंदन किया । समाधान की ओर से उन्हें शॉल एवं बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ की पेंटिंग स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गयी । मौके पर विशेष रूप से समाधान के कुलजीत सदाना, बीना खिरवाल,दिनेश विग,नर्मदेश्वर सिंह,
अंकित आनंद,अंजली सिंह,मधुस्मिता बेरा, के अलावे सुरेंद्र सिंह शिंदे,कपिल कुमार,अमरजीत सिंह राजा,राजदीप दत्ता,समेत सैंकड़ों लोग मौजूद रहें ।

यात्रा पुनः प्रारंभ होकर बेल्डीह क्लब रेसीडेंसी पहुँचकर रुकी । इस दौरान विभिन्न संस्थाओं एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा मेजर जनरल श्री झा का अभिनंदन किया गया । वे कल तक शहर में रुककर आगे की तैयारियां पूरी करते हुए शनिवार को चाईबासा की ओर प्रस्थान करेंगे । वे फ़िलहाल बेल्डीह रेसीडेंसी में ठहरे हुए हैं जहाँ उनके रुकने की व्यवस्था टीएसपीडीएल कंपनी के वरीय पदाधिकारियों द्वारा की गयी है । बताया गया कि श्री झा शुक्रवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों के संग शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: कीनन स्टेडियम में जेएससीए बी डिवीजन लीग का फाइनल संपन्न, यंग स्पोर्टिंग और टाटा सेर्सा के बीच हुई खिताबी भिड़ंत

June 6, 2026

Jamshedpur News :मानगो बाजार की बदहाली और शुल्क वृद्धि पर व्यापारियों ने उठाया सवाल, मेयर और पूर्व मंत्री से की मुलाकात

June 1, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो ने बहरागोड़ा में किया विकास योजनाओं का शिलान्यास, पाथरा और बेहेड़ा को मिली सौगात

May 30, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.