
जमशेदपुर। प्रसिद्ध समाजसेवी एवं शहर में मार्शल के नाम से विख्यात रहे स्व. सुखदेव सिंह के 20वीं पुण्य तिथि पर रक्तदान महायज्ञ का आयोजन एस.डी.सिंह मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस, सिदगोड़ा परिसर में 25 जून को आयोजित किया जायेगा। इस शहर में सद्भावना दूत के रूप में हमेशा कार्य करने वाले स्व. एस.डी. सिंह की 20वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान कर उन्हें कई संगठनों के कार्यकर्ता अपनी श्रद्धांजली देंगे। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाईटी ने सभी रक्तदाताओं से आग्रह किया है कि वे भी आगे बढ़कर रक्तदान करें और समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द के ऐसे प्रतिमूर्ति के प्रति अपना सम्मान प्रकट करें। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला के एडीएम (लॉ एंड आर्डर) श्री सुबोध कुमार करेंगे, उनके साथ अन्य गणमान्य अतिथि उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।



