
जमशेदपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आज 70 रक्तदान से जुड़ी संस्थाओं के सम्मान के साथ साथ तीन ऐसे रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होने इस वर्ष अपना 100 वां या 50वां रक्तदान पूरा किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रेड क्रॉस के अध्यक्ष सह उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम श्री अमित कुमार ने रक्तदान से जुड़ी संस्थाओं का हौसला बढ़ाकर कहा कि रेड क्रॉस के साथ मिलकर सिर्फ शहर में ही नहीं दूरस्थ गांवों में भी रक्तदान को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने अभियान बनाया है। उन्होने जमशेदपुर के रक्तदान संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि जमशेदपुर में कारपोरेट संस्थानों से लेकर छोटी से छोटी संस्था भी इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी संजीदगी के साथ करती है। उन्होने टाटा मोटर्स को रक्तदान के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए विशेष धन्यवाद दिया तथा टाटा मोटर्स से जुड़े नये शतकवीर तथा 50बार रक्तदान किये रक्तदाताओं को सम्मानित कर कहा कि इनकी निष्ठा समाज के प्रति इनकी भावना को उजागर करती है, इन्होने लगातार 25 वर्ष तक यह रक्तदान का क्रम बनाया होगा, तभी यह 100वां रक्तदान हुआ, यानि इन्होने 25 वर्षों की साधना की है जो समाज के लिए है। उन्होने कहा कि इसी तरह हमें एक अच्छे समाज के निर्माण के लिए हमेशा तत्पर रहना है, जिसमें जरूरतमंद के लिए रक्तदान जैसा अमूल्य उपहार भी दिया जाता है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित टाटा मोटर्स के उप महाप्रबंधक टाटा मोटर्स प्रवीण कौशल ने कहा कि टाटा मोटर्स अपनी परम्परा के अनुसार रक्तदान अभियान से जुड़ा है, उन्होने कहा कि रेड क्रॉस सोसाईटी ने जमशेदपुर में रक्तदान के प्रति जो माहौल तैयार किया है, वैसा माहौल आज से दस वर्ष पूर्व नहीं था। उन्होने कहा कि टाटा मोटर्स हमेशा रेड क्रॉस सोसाईटी के साथ रक्तदान जैसे कार्यों में सहयोग के लिए तैयार है। इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक की महासचिव नलिनी राममूर्ति ने कहा कि आज हर जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध करवाने का सबसे बड़ा श्रेय अगर किसी को जाता है तो वह है रेड क्रॉस सोसाईटी। कठिन से कठिन परिस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन कर जरुरतमंद लोगों के लिए रक्त उपलब्ध कराते हैं। गर्मी कि जिन महीनों में रक्तदान के लिए जब सभी ना करते हैं, वैसी परिस्थिति में भी 8 मई जैसा बड़ा रक्तदान शिविर का आयोजन कर एक हजार से अधिक यूनिट रक्त ब्लड बैंक को उपलब्ध कराते हैं ताकि किसी की जान रक्त के अभाव में न जाए। इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के उपाध्यक्ष श्री बेली बोधनवाला, दैनिक जागरण के महाप्रबंधक श्री दिलावर साहू, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के अध्यक्ष श्रीमती अल्पा पारिख, रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह, बालमुकुन्द गोयल मुख्य रूप से सम्मानित होने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने सम्मानित होने वाले संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मान पत्र तथा मोमेन्टों प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि आज संस्थाओं सहित 73 लोगों का जब हम सम्मान कर रहे हैं तो मानों 73 संस्थाओं के 73 पुष्प के रूप में आज सुबह 73 रक्तदाताओं ने यही रेड क्रॉस भवन में रक्तदान कर इस महान दिवस 14 जून को और सुनहरा बनाया है, उन सभी रक्तदाताओं को रेड क्रॉस ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्होने सम्मानित किया। श्री सिंह ने सभी संस्थाओं के कार्यक्षेत्र का परिचय देकर उन्हें अतिथियों से सम्मानित करवाया।


आज विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रेड क्रॉस भवन, साकची जमशेदपुर में इन 70 संस्थाओं तथा 3 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया
- टाटा मोटर्स – रक्तदान के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट पुरस्कार
- नुवोको विस्तास कॉर्र्पोरेशन लिमिटेड – रक्तदान के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट पुरस्कार
- जामिपोल – रक्त दान और नेत्र शिविरों के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट पुरस्कार
- टाटा स्टील लिमिटेड – रक्तदान के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कॉर्पोरेट
- टाटा पिगमेंट्स लिमिटेड – रक्तदान और नेत्र शिविरों के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कॉर्पोरेट
- उत्कृष्टता के लिए एसडीएसएम स्कूल – रक्तदान में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा संस्थान
- राजेंद्र विद्यालय – रक्तदान में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा संस्थान
- वी बी डी ए – रक्त दान के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रेरक संस्थान
- टाटा बीएसएस
- चंदुलाल जी भालोटिया मेमोरियल
- बी पी ऑयल मिल्स लिमिटेड सेल्स डेपो जमशेदपुर
- चितंरजन मुखर्जी स्मारक
- पूर्व सैनिक सेवा परिषद
- हुसैनी मिशन, जमशेदपुर
- डी पी बोधनवाला मेमोरियल
- लखी प्रसाद सरावगी मेमोरियल
- कस्तूर बेन छगनलाल चैरिटेबल ट्रस्ट
- बलानंद तीर्थश्राम
- रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी
- एन के घोष मेमोरियल
- रेड क्रॉस सोसाइटी, बहरागोड़ा
- एसजीएस, जमशेदपुर
- गणिनाथ सेवा संस्थान
- मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान, आदित्यपुर
- श्री श्याम सेवा समिति, बिष्टुपुर
- बंधन बैंक, बिस्टूपुर
- झारखंड क्षत्रिय युवा समाज
- मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट
- होटल जींजर
- यंग ब्लड डोनर्स सोसायटी, उदाल, पोटका
- उत्कल दुर्गा पूजा समिति, कदमा
- चंद भैरव हुल गामंता, शंकरदा
- मारवाड़ी महिला समाज, मुसाबानी
- मारवाड़ी महिला समिति, घाटशिला
- विहंगम योग संस्थान, जमशेदपुर
- मानमी मार्शल मारवा, गोराडीह
- राष्ट्रीय जन सेवा संघ, पारडीह
- राजक नवयुवक संघ, भालुबासा
- बिग बाजार, मानगो, एनएच -33
- बिग बाजार, बिस्टुपुर
- सोनी ऑटो
- T.I. और बचपन
- कुम्हार महासभा
- भीमखांदा सेवा ट्रस्ट
- दीपांजली फाउंडेशन, सरजाम्दा
- एल एंड टी गांजिया
- कुंडा लुका, डुमरिया
- दुर्गा पूजा समिति, पोटका
- भागीरथी प्रसाद मेमोरियल
- कपारो इंजीनियरिंग कं
- साहू महासाभा
- मेटाल्सा
- ब्रह्मश्रि युवा मंच
- राजेंद्र मेमोरियल वेल्फेयर सोसायटी
- फ्लीट गार्ड, आदित्यपुर, Gamharia
- नितारा फाउंडेशन
- श्यामा प्रसाद स्कूल अलुमनी एसोसिएशन
- सांता बाला- नरेन चक्रवर्ती मेमोरियल
- मुस्लिम लाईब्रेरी
- हेमलता सेवा समिति
- विहंगम योग संस्थान-आदित्यपुर
- यूनिक कोचिंग बोराम
- बीर बिरसा तिलका मंझी ट्रस्ट-पोरा तेतला
- सुईसा-रसूनचोपा पोटका
- राजबारी, नरसिंहगढ़
- मिली वेल्फेयर सोसायटी
- आदर्श नगर वेल्फेयर सोसाइटी, सोनारी
- भारत मुंडा समाज
- मिथिला सांस्कृतिक परिषद
- मित्रा एस के प्राइवेट लिमिटेड
- श्री एस के सिंह (100 बार रक्तदाता)
- श्री अनुपम घोष (50 समय रक्तदाता)
- श्री एस के चौधरी (50 बार रक्तदाता)

