
जमशेदपुर।


पूर्वी सिहभूम जिला के घाटशिला के मउभंडार ओपी क्षेत्र के बी ब्लॉक के रहने वाले विक्रम मुर्मू नामक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या का कारण प्रेमिका के द्वारा छोड़ दिया जाना है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने मामा के साथ उस क्वार्टर में रहता था। शुक्रवार की देर रात तक जब उसने दरवाजा नही खोला। शक होने पर दरवाजा तोड़ कर अंदर गए परिजन तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गए। विक्रम मुर्मू चुनरी के सहारे पंखे में झुल रहा है। वही झुलने के पूर्व उसने अपनी बातो का जिक्र फेस बुक के पेज पर भी किया था।वही घटना की सुचना पर घाटशिला के एस डी पी ओ राजेन्द्र प्रसाद,सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। और शव को पोस्टमार्टम को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया गया है।मृतक विक्रम मुर्मू पश्छिमी मऊभंडार पंचायत के मुखिया कन्हाई मुर्मू का चचेरा भाई था।और वह मऊभंडार में क्वाटर में पेंटिग का कोंचिग भी चलाता था।कोंचिंग का नाम आकृति था। और पेंटिग में उसने कई खिताब भी हासिल की थी।

