
जमशेदपुर।


सोनारी इलाके में लोगों से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले गिरोह का पुलिस ने मामले में तीन झपटमारों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने घटना में उपयोग किए जाने वाले एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है। पुलिस को यह सफलता सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मिली है। इस मामले में और कुछ बदमाशों के पकड़े जाने की संभावना है।इस सबंध में सोनारी थाना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में डीएसपी डॉ. कैलाश कर्माली पत्रकारों को बताया कि बीते कई दिनो से सोनारी थाना क्षेत्र मे झपटामारकर मोबाईल छिनने की घटना काफी हो रही थी. इस मामले को ध्यान में रखते हुए एक टीम का गठन किया गया है। और पुरे सोनारी क्षेत्र मे निगरानी की जाने लगी। इसी क्रम में पुलिस ने आदर्शनगर ग्वाला बस्ती के रहने वाले गौरव विश्वकर्मा, आदर्शनगर डी पांडेय कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार महतो, आदर्श नगर सोनारी निवासी विशाल कुमार शर्मा को पुलिस ने दो मोबाइल और स्कूटी (जेएच 05 बीआर- 8810) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों घटनाओं में से पहली घटना सोनारी के पिंक बेला कपड़े की दुकान के निकट घटी थी। और दूसरी रात्रि 9.30 बजे होटल कटंकी के पास घटी थी। यहां पर सुमित दास से झपट्टा मारकर बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया था।

