
जमशेदपुर।


भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा द्वारा बर्मामाइंस स्थित शिव मंदिर उत्सव भवन में मंगलवार को ‘महिला सम्मान दिवस’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पोटका की विधायिका श्रीमती मेनका सरदार,जिला भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार,जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह,जमशेदपुर पूर्वी के विधयाक प्रतिनिधि श्री पवन अग्रवाल मौजूद रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्रों पर माल्यार्पण के उपरांत दीप प्रजवलित कर हुई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं और युवतियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में तीरंदाज दिपा मुनि चाकिया, सब्जी बेचकर अपनी तीन बेटियों को उच्च शिक्षा देने वाली करनडीह निवासी अंजली मंराडी, परसुडीह निवासी शारिरिक अक्षम युवती, बीएड कॉलेज की शिक्षिका बनी लाली कुमारी ,जी टी.वी. सीरियल सारेगामा में प्रतिभागी स्वेच्छा साहू एवं राजनीति की क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभाने वाली महिला एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मिना देवी को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उदय नृत्यलोक के टीम के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्यातिथि विधायक मेनका सरदार ने कहा कि वर्तमान समय में नारी शक्ति ने स्वयं को आत्मनिर्भर बनाते हुए देश एवं समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। बताया कि देश की रक्षा-विदेश मंत्रालय सरीख़े अहम पदों पर महिला शक्ति अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बेटियों को दो कुलों का हित करने वाली बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत के सपने को साकार करने के लिए महिलाओं को सशक्त, सबल और देश के समग्र विकास में बराबर का भागीदार बनाना आवश्यक है। इसके लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ने कई कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना और उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। वहीं राज्य की रघुवर सरकार द्वारा महिला शक्ति के सम्मान में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम को जिला परिषद अध्यक्ष बूलू रानी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ममता कपूर ने किया तथा अध्यक्षता महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष नीरू सिंह ने की। इस दौरान विशेष रूप से
राजपति देवी, प्रीति सिन्हा,शान्ति देवी, मधुलिका मेहता, रीता सिंह, हेमलता पात्रों, ज्योति अधिकारी, कांता,सोनिया साहू, कैलाश पति मिश्रा, सीमा शर्मा, कुमकुम दत्ता, रामदुलारी देवी, भारती ,सुशील शर्मा,सुशील सिंह, रीना सिंह, लक्ष्मी सिंह, शोभा श्रीवास्तव, लक्ष्मी मिर्धा, सरस्वति साहू,लक्की कौर इत्यादि मौजूद रहें।

