
जमशेदपुर।


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल के तीन दिवसीय झारखण्ड प्रवास के दरम्यान शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उनसे मिलकर मार्गदर्शन एवं आशिष लिया। इस दौरान श्री रामलाल ने दिनेश कुमार को सांगठनिक स्तर के कई महत्वपूर्ण गुर भी बताएं। वहीं दिनेश कुमार ने जमशेदपुर महानगर भाजपा के पिछले कार्यक्रमों और विभिन्न मण्डलों की भी रिपोर्ट उनके समक्ष रखी। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यों पर संतोष जाहिर करते हुए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए जो आगामी चुनावों में लाभकारी होने। इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल का मार्गदर्शन और सानिध्य आगामी दिनों में सांगठनिक स्तर पर हितकर साबित होगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने राज्य के सभी जिलाध्यक्षों संग बैठक करते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए थें। वहीं जिले में चल रहे पार्टी कार्यक्रमों की भी रिपोर्टिंग ली गयी थी।

