
जमशेदपुर।
गोलमुरी अंतर्गत केबल बस्ती निवासी छात्र यनिष साहू को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की पहल पर मुख्यमंत्री ने एक लाख रुपये का आर्थिक मदद प्रदान किया। पुणे स्थित डी.वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहे थर्ड ईयर के छात्र को पढ़ाई में आर्थिक समस्या आ रही रही। इस आशय की मदद के लिए छात्र की माँ गौरी देवी ने भाजपा जिलाध्यक्ष से मदद की अपील की। अपील पर फ़ौरन हरकत में आते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री माननीय रघुवर दास से सहयोग का आग्रह किया। तत्पश्चात मंगलवार को सीएम के आदेश पर एक लाख रुपये के अनुदान का चेक छात्र की माँ को सौंपा गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के अलावे गोलमुरी मण्डलाध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, भाजपा महिला मोर्चा नेत्री ज्योति अधिकारी, सीमा जायसवाल समेत छात्र यनिष साहू और उनकी माँ मौजूद थें।

