
जमशेदपुर।


ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेड्रेशन जमशेदपुर इकाई के द्वारा शहीद ए आज़म भगत सिंह को शहीद का दर्जा दिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौपा गया। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेड्रेशन द्वारा उपायुक्त को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से वीर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को शहीद का दर्जा दिए जाने को मांग की ।
इस सबंध में ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेड्रेशन जमशेदपुर इकाई के अध्यक्ष सतनाम सिंह ने कहा कि भगत सिंह युवाओं के प्रेरणा श्रोत है , जिस प्रकार भगत सिंह ने देश की आज़ादी के लिए खुद सूली पर चढ़ गए वो प्रमाणित करता है कि उनके लिए देश की आज़ादी से बढ़कर और कुछ भी नहीं था, लेकिन अभी तक उन्हें सरकारी तौर पर शहीद का दर्जा नहीं दिया गया है। सतनाम ने कहा कि लगातार ये मांग उठाई जा रही है लेकिन इसपर कोई करवाई नहीं हुई। उन्होने देश के प्रधानमंत्री से मांग की है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए भगत सिंह को शहीद का दर्जा दें। साथ ही उनके शहीदी दिवस यानि 23 मार्च को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाये, साथ ही कुछ किताबों में उन्हें आतंकवादी भी बताया गया है जिसपर भी करवाई की जाये ।

