
जमशेदपुर । ग्राम प्रखंड अंतर्गत लाल जोड़ा ग्राम के रहने वाले किसान कालीपद गोराई की बेटी सारथी गोराई ने जैक मैट्रिक की परीक्षा में स्कूल टॉपर होने का गौरव हासिल किया है। सारथी गोराई प्रखंड के दीघी भूला उच्च विद्यालय की छात्रा है। उसको कुल अंक 500 में 444 अंक प्राप्त हुए हैं। सारथी गोराई कि इस उपलब्धि पर उसके गांव में खुशी व्याप्त है।उसके पिता कालीपद गोराई पऐसे से किसान है जबकि माता मंजू गोराई गृहिणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर माता पिता काफी खुश हैं।सारथी गोराई के चाचा नीताई चंद्र गोराई भूला पंचायत के उप मुखिया भी हैं। उन्होंने अपनी भतीजी की इस सफलता पर स्कूल के शिक्षकों की प्रेरणा बताया साथ ही सारथी गोराई के उज्जवल भविष्य की कामना की

