
प्रधानमंत्री की सोच को धरातल में उतारने का कार्य किया जेएनएसी ने : एमपी
जेएनएसी के स्वच्छता दूत पप्पू सरदार ने पेड़ बनकर की भावुक अपील
जमशेदपुर। पर्यावरण संरक्षण को लेकर 6 आवश्यक उपायों की थीम पर आधारित जेएनएसी के “6 आर कॉन्क्लेव ” के आखिरी दिन प्रथम सत्र में जमशेदपुर के सांसद श्री विधुत वरण मेहतो ने कॉन्क्लेव के सभी पवेलियन का निरीक्षण किया। श्री महतो ने कलाकारों द्वारा बनाये जा रही स्कल्प्चर और पेंटिंग को देखा तथा विशेष पदाधिकारी से विस्तृत जानकारी लेने के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि जेएनएसी ने प्रधानमंत्री के द्वारा सुझाये गए “6 आर ” मन्त्रों के बारे में न केवल प्रचार प्रसार किया बल्कि जमशेदपुर को देश का पहला ऐसा शहर बनाया जहाँ “6 आर” पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की अपील की।
स्कूली बच्चों को किया सम्मानित
सांसद श्री विधुत वरन महतो ने लगभग दो दर्जन ऐसे बच्चो को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जिन्होंने आज ” बीट प्लास्टिक पोलुशन ” पर पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन किया था। जेएनएसी के तत्वाधान में उक्त प्रतियोगिता आज मंगलवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में आयोजित की गयी थी।
पप्पू ने पेड़ बनकर की मार्मिक अपील
जेएनएसी के स्वच्छता दूत पप्पू सरदार ने हरे पत्ते लपेटकर वृक्ष का रूप धारण कर लोगों से मार्मिक अंदाज में अपील करते हुए कहा कि वो सभी को ऑक्सीजन देता है, छ्या देता है, खाने के लिए फल देता है, पूजा के लिए फूल भी देता है और बदले में किसी से कुछ भी नहीं लेता है। फिर भी वह सशंकित रहता है कि कही कोई इंसान कुल्हाड़ी या आरी चलाकर ख़त्म न करदे। पेड़ रुपी पप्पू ने लोगों से जीवन बख्शने हेतु रहम की भीख मांगी।

