
जमशेदपुर।।
पत्रकारहित में कार्यरत राष्ट्रीय संस्था एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपावली मनोहर ने जमशेदपुर के वयोवृद्ध पत्रकार पी.के.बाजपेयी को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है. श्री बाजपेयी झारखंड वनांचल टाईम्स पत्रिका के प्रकाशक और एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हैं.झारखंड में विभिन्न जिलों में पत्रकारों के अधिकार और एकता के लिए उन्होंने काफी अहम भूमिका निभाई है.जमशेदपुर में एक मासिक पत्रिका के प्रकाशक को प्रदेश अध्यक्ष से प्रोन्नति देकर राष्ट्रीय सचिव बनाने पर राज्य के कई पत्रकारों में खुशी का माहौल बना हुआ है. श्री वाजपेयी ने राज्य सरकार से पत्रकार सुरक्षा, आवास,स्वास्थ्य सुविधाओं सहित कई मांगें पूरी करने को लेकर लगातार पत्राचार किया गया है.उन्होंने एक्रिडेशन कमिटी की कमियों को लेकर भी सरकार से कमिटी भंगकर नये पत्रकारों को मौका देने की मांग सरकार से की थी.

