जमशेदपुर।
बागुन सुमराई के निधन को सूबे की राजनीति के लिए नुकसान बताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शोक व्यक्त किया। शुक्रवार देर शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पाँच लोकसभा और चार विधानसभा चुनाव में विजयी रहना ही पर्याप्त है बागुन सुमराई कि सख्शियत का वर्णन करने के लिए। कहा कि निकट भविष्य में उनकी कमी की पूर्ति नहीं हो सकती। उन्होंने भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन पर शोक जताया।
