गम्हरिया
—–
आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर पिन्ड्राबेड़ा के समीप बाईक सवार आशियाना निवासी अजीत कुमार रजक द्वारा सड़क पार कर रही रानी मार्डी नामक एक महिला को ठोकर मार दिया गया। इससे महिला समेत बाईक सवार अजीत कुमार रजक, सुजीत कुमार रजक तथा राजकुमार रजक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जेएआरडीसीएल के एम्बुलेंस से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बाईक सवार कांड्रा से गम्हरिया की ओर आ रहा था। इस दौरान सड़क पार कर रही महिला को ठोकर लग गई।


