
जमशेदपुर।


भुमि अधिग्रहण के मामले में सम्पूर्ण विपक्ष के द्वारा झारखंड बंद का असर सुबह तो नही देखा गया । सुबह 9 बजे के बाद झारखंड विकास मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव अभय सिह अपने समर्थको के साथ निकले। साकची बाजार ने लगे दुकानो के बंद कराते वे साकची गोलचक्कर के पास बैठ गए है.। बाद में जिला पुलिस के द्वारा अभय सिंह सहित उनके समर्थको के साथ हिरासत में लिया गया। वही कई कॉग्रेसी बारीडीह चौक के पास बंद कराने के लिए निकाले।
वही जिला पुलिस के द्रारा पर शहर के हर चौक चौराहो पर जिला पुलिस के जवान के अलावे, रैफ ,रैप जवान मोर्चा संभाल कर रखे हुए थे। बंदी पर नजर खुद जिले के उपायुक्त अमीत कुमार और एस एस पी अनुप बिरथरे बना कर रखे हुए थे।
वही शहर से बाहर जाने वाली एक भी बसे आज मानगो बस स्टैण्ट से नही खुली। इस कारण यात्रियो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के सारे स्कूल आज खुले रहे। लेकिन बच्चो के उपस्थिती कम रही। स्कूल वैन नही आने के कारण कई बच्चो के स्वंय उसके परिवार वालो ने स्क्ल पहुंचाया।
टाटानगर से खुलने वाली सभी ट्रेन अपने नियत समय पर चली। बंदी का असर टाटानगर होकर गुजरने वाली ट्रेनो पर नही पड़ा। सुबह टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन टाटानगर सही समय पर खुली। वही रेल प्रशासन ने बंद कराने वाले निपटने के लिए काफी संख्या मे पुलिस बल की तैनातगी कर रखी थी।
इस सबंध में एस डी ओ माधवी मिश्रा ने बताया कि बंदी से निपटने के लिए जिला प्रशासन पुरी तरह तैयार है। उन्होने कहा कि प्रशासन हर परिस्थिती से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होने कहा कि अभी तक 125 लोगो को हिरासत में लिया गया हैं।

